रिपोर्ट – ब्रजेश दुबे!
कैमूर। बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर में पूर्व सांसद आनंद मोहन का कार्यक्रम हुआ। भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में पूर्व सांसद आनंद मोहन का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से कार्यक्रम की तैयारी किया गया था। 13 सितंबर दिन बुधवार को भभुआ के लिच्छवी भवन में फ्रेंड्स ऑफ आनंद द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन के अलावे उनकी पत्नी लवली आनंद मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद का जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि देश में एक तरफ समाजवाद है तो दूसरी तरफ पूंजीवाद है।पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि हम हम महात्मा गांधी के विचारों और मार्ग पर चलकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे। देश में एक तरफ जहां समाजवाद है। वहीं दूसरी तरफ देश में पूंजीवाद है। पूंजीवादी विश्वविद्यालय को कब्जे में कर रहे है। आनंद मोहन ने कहा कि हम महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए समाजवाद का नारा बुलंद कर गरीब किसान मजदूर एवं वंचितों का राज स्थापित करने के लिए लोगों को एकत्रित करने का काम करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि गांधी के विचारों एवं रास्तों पर चलते हुए आगे की लड़ाई लड़ेंगे।
बता दें कि बुधवार को कैमूर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन चैनपुर प्रखंड स्थित हरसू ब्रम्ह धाम पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद में अपनी पत्नी के साथ हरसू ब्रम्ह बाबा का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।





