नदी के जलस्तर में वृद्धि से इलाके का लाइफ लाइन बना चचरी पुल बहा, बढ़ी परेशानी!

SHARE:

रिपोर्ट: धर्मेंद्र पांडेय

चचरी पुल से लाभान्वित गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से की नाव चलवाने की मांग!

दरभंगा में लगातार हो रही बारिश के कारण अधवारा समूह की धौंस नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण सिंहवाड़ा प्रखंड के टेक्टार पंचायत के वाजिदपुर गांव स्थित इलाके की लाइफ लाईन चचरी पुल बह गया। जिसके कारण एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का संपर्क टूट गया है। जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय लोगो ने यातायात को बहाल रखने के लिए प्रशासन से नाव चलाने की मांग की है।

दरअसल केवटी प्रखंड और सिहवाड़ा प्रखंड के एक दर्जन से ज्यादा गांव को धौंस नदी पर बने चचरी पुल जोड़ती है। इस चचरी पुल के सहारे कोठियां, विश्वंभरपुर, कुसुम पट्टी, बहुआरा, मगरथू, पंचमा, बग्घा, भतौरा, तिरमुहान, सिंधिया सहित कई गांव का संपर्क टेकटार बाजार से टूट गया है। अब एक दूसरे गांव में पहुंचने में पहले 10 से 20 मिनट का समय लगता था।

लेकिन चचरी पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लंबी दूरी तय कर बाजार आना पड़ता है। प्रत्येक वर्ष नदी के जलस्तर में वृद्वि हो जाने के बाद लोगों का आवागमन बिल्कुल ठप हो जाता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें