जमुई में दुहराया कोटा कांड,नीट में असफलता पर हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

टाउन थाना क्षेत्र की कल्याणपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के महसौरा निवासी मुकेश कुमार की 18 वर्षी पुत्री शालिनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मुतक छात्रा के पिता जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत डुमरी राजपुर में जवाहर उच्च विद्यालय में गणित के शिक्षक है। वही से मृतक छात्रा ने मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई पूरी करने पर उसके पिता ने शालिनी का एडमिशन जमुई शहर के कल्याणपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 12 अगस्त को फर्स्ट ईयर में कराया था और वह तीन दिन पहले ही छात्रावास में रहने के लिए पहुंची थी।
बताया जाता है कि मृतक छात्रा को विद्यालय प्रशासन द्वारा 306 रूम नंबर अलॉट किया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल रूम नंबर 210 में अन्य छात्राओं के साथ रह रही थी। जो मंगलवार की रात वह अचानक रूम नंबर 404 में अपने सहयोगी छात्र को बताया कि उसे पढ़ने में परेशानी होती है अकेले में वह बेहतर पढ़ाई कर सकेगी। इसलिए रूम नंबर 404 में जा रही हैं। बुधवार की सुबह काफी देर तक जब शालिनी सोकर नहीं उठी तो छात्राओं ने उसके रूम का दरवाजा खटखटाया तो गेट खुल गया और उसे रस्सी के जरिए पंखे से झूलता हुआ बरामद किया गया।

Byte 01 राजीव कुमार तिवारी टाउन थानाध्यक्ष जमुई

Byte 02 गजाला परवीन वार्डन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें