सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, नाबालिग समेत 3 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में हाथ में पिस्तौल लेकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना एक नाबालिक सहित दो युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर हाथ में पिस्टल लेने की सूचना जैसे ही एसटीएफ को मिली। एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनो युवकों को नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम अशोक कुमार बताया जाता है। इस बाबत एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जहानाबाद एसटीएफ के द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लेकर फोटो खींच कर फोटो वायरल किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए उक्त युवकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल कर फेमस होने की मनसा पाल रखी थी। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अशोक कुमार एक मामले में नामजद आरोपी भी रह चुका है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वह हथियार कहां से लाया है और उसका दूसरा मकसद क्या था
Byte – राजीव कुमार सिंह,SDPO जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें