ऑनलाइन दुकानों पर सरकारी दास्तावेज बरामद करने के लिए सीओ ने की छापामारी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहिया प्रखंड की अंचलाधिकारी निशा यादव ने ऑनलाइन दुकानों पर सरकारी दास्तावेज बरामद करने के लिए किया, छापामारी

आरा/भोजपुर जिले में एक महिला अधिकारी का उस वक्त रौद्र रूप देखने को मिला ,जब जिले की उच्च अधिकारियों ने उनको अवगत कराया की प्रखंड के आसपास के दुकानों में दाखिल खारिज और अन्य प्रमाण पत्र को बनवाने के आवाज में आम जनों से मोटे तौर पर रकम की वसूली की जा रही है। मामला भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड का है जहां पर बिहिया प्रखंड की अंचलाधिकारी निशा यादव का एक रौद्र रूप देखने को मिला जब निशा यादव को जिले के उच्च अधिकारियों से निर्देश मिला कि उनके प्रखंड के आसपास के दुकानों में दाखिल खारिज सहित अन्य प्रमाण पत्र को निर्गत करने के नाम पर आम लोगों से मोटे तौर पर रकम की वसूली जा रही है, वही त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहिया अंचलाधिकारी निशा यादव ने पुलिस बल के साथ प्रखंड के आसपास के कई दुकानों में छापा मारा और पूरी तरह से जांच की जिसमे कई दुकानों में कुछ दस्तावेज़ बरामद हुए हैं जिसकी जांच की जा रही है।इस दौरान प्रखंड के आसपास फोटो स्टेट और साइबर कैफे में दहशत की स्थिति देखी गई और कई दुकानें बंद कर दुकानदार भाग खड़े हुए ।निशा यादव ने बताया कि उनको जिले की उच्च अधिकारियों से निर्देश मिला कि दाखिल खारिज सहित कई प्रमाण पत्र के एवज में आम लोगों से मोटे रकम वसूले जा रहे हैं इसी को लेकर मैंने आज त्वरित कार्रवाई किया है और लगातार इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी ,ताकि आम लोग कार्यालय से संपर्क कर सीधे तौर पर अपना प्रमाण पत्र निर्गत करवा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद करें। निशा यादव की इस बड़ी कार्रवाई को काफी सारा जा रहा है। 
बाईट/-निशा यादव(अंचलाधिकारी बिहिया प्रखण्ड)

Join us on:

Leave a Comment