रिपोर्ट – पंकज कुमार!
बिहार कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि देश भर के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में साबित हो गया है की 2024 में मोदी सरकार की विदाई तय है और इंडिया गठबंधन की जीत से ये लोग घबराये हुए है। उन्होंने इंडिया और भारत के नाम को लेकर हो रहे विवाद को लेकर कहा कि जिन्हें संविधान की जानकारी नही है वही लोग इस तरह का काम कर रहे है। पूरे देश मे इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। दरअसल शनिवार को पटना से गया जाने के क्रम में कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह जहानाबाद पहुंचे जहां उन्होंने काको रोड स्थित जिला कॉग्रेस पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया। उदघाटन समारोह के बाद वह अपने निजी कार्यक्रम में गया के लिए रवाना हो गए। गया जाने के क्रम में जहानाबाद शहर के शिव शंकर सिनेमा हॉल,अरवल मोड़ सहित जगह जगह कायकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
Byte – अखिलेश सिंह, कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष




