रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर आज वैशाली घूमने पहुंचे थे जहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन वैशाली के द्वारा किया गया था वैशाली में चौमुखी महादेव से लेकर अशोक स्तंभ शांति स्तूप सहित तमाम जगह पर बिहार के राज्यपाल घूम कर वैशाली के सर्किट हाउस पहुंचे जहां से चलने के बाद उनके काफिले में जिला प्रशासन पुलिस एंबुलेंस एवं फायरब्रिगेड की गाड़ी शामिल थी काफ़िले में वैशाली डीएम और एसपी भी मौजूद थे। लेकिन अचानक हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के पास काफिले में चल रहे एंबुलेंस की गाड़ी में अचानक पुलिस के गाड़ी ने ठोकर मार दी जिससे पुलिस के गाड़ी में सवार महिला पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से चोट लग गई महिला पुलिसकर्मी की पहचान हाजीपुर के नगर थाने में पदस्थापित कांस्टेबल कंचन कुमारी के रूप में हुआ है। पुलिस ने इलाज के लिए उसे हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है। बता दे की हाजीपुर से लेकर वैशाली तक सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था जगह-जगह पर पुलिसकर्मी को तैनात भी राज्यपाल की सुरक्षा को देखते हुए किया गया था। वही वैशाली से पटना लौट के दौरान राज्यपाल के काफिले में यह हादसा हुआ है। हादसा होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और सदर अस्पताल में पुलिस कर्मी का इलाज जारी है।
इससे पहले भी बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का काफिला का वैशाली जिले के भगवानपुर में सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें काफिला में चल रहे दमकल की गाड़ी अचानक सड़क पर ही पलट गई थी जिसमें दमकल के गाड़ी पर सवार छह लोग बुरी तरीके से घायल हो गए थे पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुआ था पूरी घटना अप्रैल महीने में हुई थी।
इस संबंध में पुलिस केंद्र डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वहां में एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है।




