जमुई – सिकंदरा मुख्य चौक पर यातायात चेकपोस्ट का उद्घाटन, मिलेगी जाम से राहत!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई के सिकंदरा मुख्य चौक पर कई वर्षों से जाम की जिल्लत झेल रहे जनता को पुलिस और नगर पंचायत की पहल से आज यातायात चेक पोस्ट का उद्घाटन किया गया

— जमुई जिला के सिकंदरा स्थित चौक पर पुलिस और नगर पंचायत कि सहयोग से एक पहल किया है बता दे की
चार जिलों को जोड़ने वाली सिकंदरा मुख्य चौक पर जमुई पुलिस के सौजन्य से नगर पंचायत के द्वारा निर्मित यातायात पोस्ट गोलंबर एवं पुलिस फाड़ी का उद्घाटन डीएसपी अभिषेक सिंह एवं मुख्य पार्षद रूबी देवी ने फीता काटकर किया। बता दे कि वर्षो पूर्व से अति महत्वपूर्ण चार जिलों को जोड़ने वाली सिकंदरा मुख्य चौक का गोलंबर क्षतिग्रस्त होकर खत्म हो चुका था। चौमुखी सड़को का एक मात्र चौराहा जहां से कई राज्यों के लिए आने जाने वाली गाड़ियों का आवागमन होता है। गोलंबर नहीं रहने के कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और जाम की समस्या अक्सर बनी रहती थी। जमुई पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन की पहल पर सिकंदरा मुख्य पार्षद रूबी देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के द्वारा यातायात पोस्ट गोलंबर का निर्माण कराया गया। यातायात पोस्ट गोलंबर उद्घाटन से पूर्व सिकंदरा पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा मुख्य चौक स्थित सिकंदरा पुलिस फाड़ी का साफ सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य कर सौंदर्यकरण करवाया गया। इस दौरान डीएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि सिकंदरा मुख्य चौक पर यातायात गोलंबर पोस्ट का निर्माण होना अति आवश्यक था। यातायात पोस्ट बनने पर 12 से 14 घंटे तक ट्रैफिक कर्मी उपस्थित रहेंगे। यातायात पोस्ट से जाम से निजात मिलने के साथ-साथ यात्रियों का सफर सुगम होगा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस फाड़ी में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की भी तैनाती की गई है। डीएसपी ने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का अपील किया। वही गोलंबर नहीं रहने के कारण सिकंदरा मुख्य चौक का रौनक वर्षों से बदतर लग रहा था। लेकिन जमुई एसपी की पहल पर सिकंदरा पुलिस के द्वारा आसपास के अतिक्रमण कर रखे ठेले को भी हटाया गया। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह एवं सिकंदरा पुलिस के द्वारा सिकंदरा मुख्य चौक पर गोलंबर का निर्माण कराकर चौक के रौनक को बढ़ाया गया। चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सिकंदरा मुख्य चौक को योजना के तहत और भी बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान मौके पर लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक योगेंद्र यादव, मोहम्मद तैयफ, लालबाबू महतो सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

वाइट -जमुई टाउन डीएसपी अभिषेक कुमार

वाइट -मुख पार्षद प्रतिनिधि शेखर सिंह

वाइट -चौक पर की जनता

Join us on:

Leave a Comment