प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी की रिपोर्ट :-
बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में शनिवार की देर शाम पैसा के लेनदेन में दो पक्षों के बीच जमकर चाकू बाजी हुई है। इस चाकू बाजी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार प्रेषण तक निजी अस्पताल के डॉक्टर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरे युवक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अवधेश दास के पुत्र गोलू कुमार एवं उमेश दास के पुत्र अंकित कुमार के बीच दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान शनिवार की दर शाम एक बार फिर दोनों युवक में विवाद होते-होते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें गोलू कुमार ने अंकित पर चाकू चला दिया। जबकि अंकित ने उसके जवाब में गोलू के पेट एवं गर्दन में लोहे का रॉड घुसेड दिया। इसके बाद मौके अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस ने अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया है। जबकि, गोलू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। इधर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




