मोतिहारी-डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर सिविल सर्जन ने सभी रजिस्टर्ड लैब का बैठक बुलाया!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!


डेंगू महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए एवम राज्य सरकार के गाइडलाइंस के पालन हेतु मोतिहारी में सिविल सर्जन ने सभी रजिस्टर्ड लैब को बुलाया,,,,,

डेंगू की जांच के लिए दिया जरूरी टिप्स अगर लैब एलिसा विधि के द्वारा जांच करते है और मरीज का रिजल्ट पॉजिटिव पाते है तब भी जिला सरकारी अस्पताल में ब्लड सैंपल भेजकर कन्फर्म कर ले,,,

आईएमए हॉल में आयोजित आज की इस बैठक में आईएमए अध्यक्ष सहित सभी डॉक्टर्स हुए सम्मिलित,,,,

डेंगू के बढ़ते प्रभाव को और मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और नए गाइडलाइंस के पालन के लिए जिला अस्पतालों को आवश्यक निर्देश दिए है और आज इसी कड़ी में मोतिहारी आईएमए हॉल में सिविल सर्जन और आईएमए अध्यक्ष की मौजूदगी में मोतिहारी के डॉक्टर्स और लैब के साथ एक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें सिविल सर्जन ने जानकारी साझा करते हुए बताया की डेंगू की जांच में सतर्कता बरतने की जरूरत है आमतौर पर एनएस 1आईजीजी, आईजीएम के जांच में अगर पॉजिटिव आता है तो भी उसे एलाइजा के द्वारा जांच कराकर देख लेना चाहिए और मरीज के ब्लड सैंपल को सदर अस्पताल में भेज देना चाहिए।आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने लोगो को जागरूक रहने पर जोर देते हुए कहा की डेंगू मच्छर साफ पानी में ही उत्पन्न होता है और दिन में काटता है इसके लिए बचाव सबसे बड़ी प्राथमिकता है ,अभी तक मोतिहारी में डेंगू के आठ पॉजिटिव मरीजों की पहचान कर ली गई है और उनका इलाज हो रहा है ।अभी जो मरीज मोतिहारी में पाए गए है वो दीमापुर या फिर कोटा में रहनेवाले छात्र है।
बाइट :—— डॉक्टर आशुतोष शरण
आईएमए अध्यक्ष

बाइट :—– सिविल सर्जन ,मोतिहारी
अंजनी कुमार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें