नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच वितरण किया फल
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आज जन्मदिन के मौके पर बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण कर मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में सदर अस्पताल के दर्जनों मरीज के बीच सेब और केला का वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आज जन्मदिन है इस मौके पर अलग-अलग जगह पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न के रूप में सांसद का जन्मदिन मना रहे हैं ।सदर अस्पताल में जहां मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया वहीं साईं की रसोई के माध्यम से गरीबों के बीच भोजन का वितरण देर शाम किया जाएगा साथ ही गरीब बच्चों के बीच पुस्तक और कॉपी कलम का विवरण किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद गिरिराज सिंह का दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना की और कहा कि जिस तरीके से बेगूसराय के विकास में सांसद का योगदान रहा है आगे भी बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे और विकास को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।
बाईट- राजीव वर्मा, जिला अध्यक्ष
बाईट- अमरेन्द्र कुमार अमर, सांसद प्रतिनिधि




