रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोर अब भगवान को भीनही बखस रहे हैं। ताजा मामला परस बिगहा थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा गांव के पास की है जहां गुरुवार की देर रात बुद्ध मंदिर का ताला तोड़ भगवान बुद्ध की बेशकीमती मूर्ति की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर से भगवान बुद्ध की मूर्ति गायब है। जिसे देख वह हतप्रभ रह गया। आनन फानन में इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ एसडीपीओ मौके पर पहुंच गए और मामले की तफ्तीश में जुटे है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पुजारी रात में मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे अहले सुबह जब आये तो भगवान बुद्ध की मूर्ति गायब थी। ग्रामीणों ने बताया कि चोरो द्वारा मूर्ति को उखड़ने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन नही उखाड़ा तो मूर्ति का आधा हिस्सा तोड़कर ले भागे। पुजारी ने बताया कि 10साल पूर्व दरधा नदी से मूर्ति मिला था जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी स्थापना कर मंदिर बनाया था। मूर्ति काफी पुराना है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये बतायी जा रही है। ग्रामीणों की माने तो इससे पहले भी चोर कई बार इस मूर्ति की चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन ग्रामीणों की सजकता से बच गयी थी। इधर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि भगवान बुद्ध की मूर्ति चोरी का मामला संज्ञान में आया जिसकी जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। गौरतलब है कि पुलिस की लचर गश्त के चलते जिलेभर में एकबार फिर से चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं, और जिलेभर से आए दिन चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। कभी किसी घर को निशाना बनाया जा रहा हैं, तो कभी किसी दुकान को। लेकिन अब तो हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि जिले में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरी की वारदातों के पीछे की सच्चाई यह हैं कि स्थानीय पुलिस क्षेत्र में बिलकुल ही निष्क्रिय बनी हुई हैं। यदि पुलिस अपनी गश्त को मजबूत करें तो ऐसी वारदात होना मुमकिन ही नहीं हैं। पर पुलिस कि लचर गश्त के चलते क्षेत्र में चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। और वो नित नई घटना को अंजाम देकर पुलिस को आइना भी दिखा रहे हैं।
Byte – शिव कुमार, पुजारी
जगदीश प्रसाद, ग्रामीण
राजीव कुमार सिंह,एसडीपीओ,जहानाबाद





