औरंगाबाद -महज एक हजार रुपए के लिए किसान की चाकू से गोदकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट :- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद में महज एक हजार रुपए के लिए किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।घटना माली थाना क्षेत्र के गोटी डीह गांव की है।मृतक किसान की पहचान उक्त गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है।मृतक के परिजनों ने बताया कि विनय अपने खेत में काम कर रहा था।इसी दौरान टोना गांव के सुशील सिंह के पास बकाया एक हजार रुपए मांगने चले गए।तभी सुशील सिंह ने किसान विनय कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ गर्दन पर हमला कर दिया।जिसके कारण किसान खून से लथपथ हो गया तथा घटनास्थल पर ही गिर पड़ा।इसके बाद आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे देखते हीं मृत घोषित कर दिया।मौत खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा मामले की तहकीकात में जुट गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें