मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

  • सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

पटना, 08 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment