नालंदा – फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

बिहार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि अम्बेर चौराहा के कचहरी के पास स्थित अरूण बुक स्टॉल एवं साईबर कैफे नामक दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित दुकान में पुलिस टीम के साथ छापामारी की गयी तो बड़ी मात्रा में प्रमाण पत्रों सहित प्रमाण पत्र बनाने का लेखा-जोखा से संबंधित दस्तावेजों / पंजियों को बरामद किया गया एवं छानबिन के क्रम में 15 जन्म प्रमाण पत्र को संबंधित कार्यालय से सत्यापन के कम में फर्जी पाये गये है। पुलिस के द्वारा छापामारी के कम में कई शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुये है। जिसकी गहनता से जॉच की जा रही है। अभियुक्तों के पास से एक मोबाईल सेट भी बरामद हुआ है। जिसमें बहुत से प्रमाण पत्रों के साक्ष्य भी पाये गये है। जिसकी भी जॉच अनुसंधान के क्रम में की जायेगी। इस फर्जी कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात प्रकाश में आयी है। जिसके संबंध में पुलिस के द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।फिलहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।वही पुलिस के इस कारवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बाइट।डॉक्टर शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment