नालंदा – पेय जल संकट को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नुरसराय थाना क्षेत्र इलाके के जगदीशपुर तियारी पंचायत के गोविंदपर बेलदारी गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट हरने के कारण इलाके में पेयजल की घोर संकट पैदा हो गया है। इस पेय जल संकट से अक्रोशित होकर बिहार शरीफ परवलपुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन दिया।घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की पिछले एक सप्ताह से इस इलाके का बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इलाके में बिजली संकट के साथ साथ पेयजल संकट भी पैदा हो गया।आपको बता दे की इस इलाके में तीन सौ घर है जिसकी आबादी तीन हजार है।फिलहाल अपनी प्यास बुझाने के लिए डेढ़ किलोमीटर जाकर दूसरे इलाके से पानी भरना पड़ता है।गोविंदपुर बेलदरी पर गांव में कही कही चापाकाल अगर है तो वहां पानी भरने वालों की लंबी कतारें होती है कई बार तो पानी भरने को लेकर नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद जाम को हटाया गया।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment