रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
एनएच 20 फोरलेन अंबिका बीघा के पास सब्जी लदे एक पिकअप ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मारी मौके पर पिकअप चालक की मौत खलासी घायल बताया जाता है कि मंगलवार की अगले सुबह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंबिका बीघा के पास एक सब्जी लदे पिकअप ने खड़ी ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकअप की परखच्चे उड़ गया है जिसमे पिकअप चालक की मौके से मौत हो गई है मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवदयाल यादव के रूप में हुआ है वही खलासी बेगूसराय जिले के ही भगवानपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुआ है जिससे गंभीर स्थिति में मुफस्सिल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है मुफस्सिल अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया है कि मृतक तथा जख्मी व्यक्ति को परिजनो को सूचना दे दी गई है घायल को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिससे प्राथमिकी उपचार कर पावापुरी रेफर कर दिया है वही मृतक को पोस्टमार्टम बाद परिजनो को सौप दिया जाएगा मौके से ट्रक तथा परखच्चे उड़े पिकअप को जब्त कर लिया गया है जानकारी के अनुसार झारखंड के हजारीबाग से खीरा सहित अन्य तरह की सब्जी लेकर बेगूसराय जाने की क्रम में यह हादसा हुई है गौरतलब है कि एनएच 20 फोरलेन में दबदील होने पर वाहनों की गति काफी तेज हो गई है जिससे थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना की कारण बन रही है




