नशे की लत के कारण बेटे ने माँ से माँगे पैसे नहीं दिया तो पीट पीट कर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना

– पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के खलासी टोला मोहल्ले में सोमवार को नशे के लिए पैसा नहीं देने पर पुत्र ने अपनी मां को लोहे के राड से पीट-पीटकर हत्या कर डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान खलासी टोला निवासी सर्व कार्यालय के कर्मचारी गोपी भट्ट की पत्नी तारा देवी 55 वर्ष में की गयी है । घटना की पुष्टि करते हुए आलमगंज थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि पुत्र विकास भट्ट 25 वर्ष अपनी मां को बराबर नशा के लिए पैसे लेने की जिद किया करता था।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विकास भट्ट सोमवार को अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि जब मां ने पैसा देने से इनकार किया तो बेटे ने एक कमरे में बंद करके मां को लोहे के राॅड से पीट-पीटकर हत्या कर डाला। आनन-फानन में परिवार के लोग तारा देवी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कारण जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस खलासी टोला मोहल्ले पहुंची और घर से ही हत्यारे पुत्र विकास भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान खलासी टोला मोहल्ला निवासी सर्वे कार्यालय के कर्मचारी गोपी भट्ट की पत्नी तारा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तारा देवी का बड़ा पुत्र विकास भट्ट जो नशे का आदी है, आए दिन नशे को लेकर अपनी मां से पैसों की मांग करता रहता था। पैसा नहीं मिलने पर अपनी मां के साथ मारपीट भी किया करता था।
आलमगंज थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसे लोहे के रोड को भी बरामद कर लिया है जिससे विकास भट्ट ने अपनी मां को पीट-पीट कर हत्या कर डाला था। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment