पीएम नितीश ही बनेंगे, राहुल को जनता पसंद नहीं करती, लालू का दिमाग़ सठिया गया है – गोपाल मंडल!

SHARE:

रिपोर्ट :- निभाष मोदी

लालु यादव का दिमाग सठिया गया है वह अब किसी काम के लायक नहीं, राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में कोई जनता पसंद नहीं करेगी, प्रधानमंत्री बनेंगे तो नीतीश कुमार – गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल

जनता दल यूनाइटेड के विवादित बयान देने वाले बढ़बोले नेता गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने आज फिर एक विवादित बयान दे दिया है उन्होंने लालू यादव को साफ तौर पर कहा कि उनका दिमाग सठिया गया है वह किसी काम के लायक नहीं जब से उसकी किडनी बदली गई है तब से वह दिमाग से पूर्ण रूपेण सठिया गए हैं उनका दिमाग अब काम नहीं करता साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर वह काफी गुस्से में आ गए उन्होंने कहा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी, मुंबई में हुई बैठक के दौरान लाल यादव ने राहुल गांधी को बिहारी स्टाइल का मीट बनाने के टिप्स दिए यह सब लाल यादव का नाटकीय रूप है वह मजाकिया किस्म के व्यक्ति हैं , जब से उसका किडनी बदल गया है तब से वह पूर्ण रूपेण सठिया गए हैं।

गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव का दिमाग सठिया गया है कुछ से कुछ बोल देते हैं जबसे किडनी चेंज हुआ है तब से और भी दिमाग उनका खराब हो गया है, पटना की बैठक में राहुल गांधी की शादी कराने लगे थे,बारात भी जाने की बात करने लगे थे, लालु मजाकिया टाइप के आदमी है नीतीश कुमार पूरे देश को जगाने का काम किया है संगठन को तैयार किया है, राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देश के लोग पसंद नहीं करेंगे हम लालू को अपना गुरु मानते हैं वह गरीबों के मसीहा है परंतु अब उनका दिमाग सठिया गया है लालू जी राहुल को बिहारी स्टाइल के मीट बनाने क्या सिखाएंगे सब ड्रामा है नीतीश जी काफी ईमानदार व्यक्ति है हम तो चाहेंगे प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बने नीतीश कुमार पुराने धरोहर पर चलने वाले नेता हैं।

Join us on:

Leave a Comment