घास काटने गए किसान की नहर में डूबने से मौत, शव बरामद!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

घास काटने गये वृद्ध की पानी में डूबने से मौत, मौके पर पहुंच जिप सदस्य सह बसपा नेता लल्लू पटेल

कैमूर: जिले के भभुआ प्रखंड के सोनहन थाना अंतर्गत ग्राम सैंथा में 65 वर्षीय बंशी बंद की पानी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सह बसपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। इस संबंध में बसपा नेता ने बताया कि सीओ पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र बिंद के पिताजी बंशी बिंद मवेशी के लिए घास गढ़ने गए हुए थे। जहां घास गढ़ने के क्रम में नहर के चाट में गिर गए काफी समय के बाद जब परिजनों ने खोज बिन शुरू किया। तो नहर के चाट में मिले। जिनको आनन फानन में भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिनका रविवार देर रात्रि पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं सदर अस्पताल में मौजूद जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने कहा कि सरकार से उचित मुवावजा दिलाया जायेगा। काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसमें धर्मेंद्र गोंड, ब्रजेश राम, गणेश राम, मुन्ना चौबे, रामसेवक, इबरार अली, मोहन कुशवाहा, सुधाकर ठाकुर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment