रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि युवा खेल राज्य मंत्री तमिलनाडु के ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज…… मुजफ्फरपुर के सीजीएम की अदालत में अधिवक्ता सुधीर ओझा ने दोनों के उपर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है……तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने हिन्दुओं और सनातन धर्म के उपर विवादित बयान दिया था….. उदयनिधि ने 2 सितम्बर 2023 को चेन्नई में सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में कहा था सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया की तरह है….. उदयनिधि के इस विवादास्पद बयान से देश के करोड़ो हिन्दू आहत हैं और उनके धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है…… उदयनिधि के इस विवादास्पद बयान के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है….. इसी बात को लेकर अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर सीजीएम की अदालत में आई पी सी की धारा 500, 504, 295 (क), 298, 120 (बी) तहत मुकदमा दर्ज कराया है……. न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 14 सितंबर का तिथि मुकर्रर किया है…..
बाइट-: सुधीर कुमार ओझा —– अधिवक्ता




