माले विधायक ने उर्दू विद्यालय को लेकर सड़क पर चलाई क्लास, सड़क जाम!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

सड़क जाम से यात्री परेशान

आरा/उर्दू स्कूल निर्माण को लेकर सोमवार को भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में करीब 5 घंटे से भी अधिक सड़क पर स्कूल आंदोलन लगाया गया ,सड़क पर स्कूल आंदोलन की वजह से आरा सासाराम स्टेट हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया,सड़क मार्ग को चालू कराने के लिए आंदोलन स्थल पर प्रखड विकाश पाधिकारी,समेत पुलिस बल जाम को हटाने के लिए विधायक से आग्रह किया गया, ताकि विभिन्न वाहनों से सफर करने वाले को लोगों को राहत दिलाई जा सके,लेकिन विधायक मनाने को तैयार नहीं हुए, और सड़क जाम की स्थिति बनी रही,जाम स्थल पर उर्दू विद्यालय के स्कूली छात्रों का जमावड़ा लगा रहा!

गड़हनी गोला बाज़ार पर उर्दू स्कूल निर्माण को ले भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में करीब 5 घंटे से अधिक सड़क पर स्कूल आंदोलन लगाया गया, यातायात बिल्कुल बाधित रही । इधर सड़क जाम में फंसे आवाम इसे वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करार देते हुए विधायक को कोसते रहे लेकिन विधायक पर इसका कोई असर नहीं हुआ!

Join us on:

Leave a Comment