रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
बेगूसराय में एक बार चलती ट्रेन से चोरी के बाद एक चोर का ट्रेन के खिड़की से लटके अवस्था का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ट्रेन में चोरी करके भगाने का प्रयास कर रहे चोर का है। दरअसल कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05263 ट्रेन पर चोर ने चलती ट्रेन में एक व्यक्ति का बैग लेकर भागने लगा तो लोगो ने उसे पकड़ लिया।चोर अपनी जान जोख़िम में डालकर गेट के सहारे चलती ट्रेन के खिड़की पर लटक गया। बताया जा रहा है कि बरौनी फ्लैग में एक व्यक्ति का थैला एक महिला का पर्स लेकर भाग रहा था चोर तब यात्रियों ने देखा तो चोर कहीं छुपा रहा। यात्री हेमंत कुमार चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो बछवाड़ा जंक्शन पहुंचने से पहले ही चोर ने जान जोख़िम में डालकर गेट खोलकर चलती ट्रेन में खिड़की पर लटक गया और रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। यात्रियों ने उसका हाथ और पैर खिड़की के अंदर खींचकर पकड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है बछवारा पहुंचते ही यात्रियों ने उसे पकड़ा और आसपास यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। जब चोर से नाम पता पूछा गया तो डर से वह गलत नाम पता बताने लगा । बछवाड़ा जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर चोर को रेल बछवाड़ा पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने उसे मानसिक रूप से बीमार बता छोड़ दिया है। यह पूरी घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है।
बाईट- हेमंत कुमार, यात्री




