कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। पुराने पेंशन के लिए वर्षो से संघर्षरत एनएमओपीएस कैमूर जिला की टीम ने ” एनपीएस गो बैक” का काला बैच लगाकर इस राज्यवापी आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित की। जिलाध्यक्ष डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी और सचिव सुशील कुमार सिंह ने पूरे जिले के सभी विभागो का जायजा लिया। लोगो ने पुराने पेंशन बहाली के मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, प्रशासनिक सेवा, आपूर्ति, कृषि, कल्याण, सहकारिता, सिंचाई, भू-माप एवं बन्दोबस्त, औद्योगिक प्रशिक्षण, पशुपालन, विधि, सांख्यिकी, सूचना एवम प्रद्योगिकी, अभियंत्रण, राजस्व, पर्यटन विकास, पुलिस, वित्त, कौशल विकास, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नियोजन, निर्वाचन सेवा संघ, श्रम प्रवर्तन, बाल संरक्षण, जल संसाधन, अल्प संख्यक कल्याण इत्यादि विभागों के हजारों कर्मियों ने हिस्सा लिया।




