कैमूर के मोहनिया में पंखें से लटक कर युवती ने की आत्महत्या!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मोहनिया के बरेज में पंखें से लटक कर युवती ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

कैमूर। पंखों से लटकता एक अठारह साल के युवती का शव बरामद किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने की है। मोहनिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरेज गांव में बरेज गांव के विजेंद्र कुशवाहा की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी का शव पंखे से लटकता बरामद किया। इससे पहले जब युवती के शव को परिजनों ने पंखे से लटकता देखा तो इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी। जिसके बाद मोहनिया थाने की पुलिस मामले में जांच पडताल की और जांच पडताल के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। भभुआ सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मोहनिया थानेदार ललन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच पाया गया कि युवती फ़ांसी लगा आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment