कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
पोल से टकराया चारपहिया वाहन, जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर
कैमूर। एक चारपहिया वाहन पोल से जा टकराया और इस घटना में वाहन में सवार जीजा की मौत हो गयी और साले की हालत गंभीर हो गयी है। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। रामगढ के सिसौड़ा मुखराव पथ पर मोहनियां थाना के कैथियां गांव के मनोज यादव का 30 वर्षीय पुत्र विकास यादव की मौत हो गयी और इसी घटना में कुछिला थानाक्षेत्र के लक्ष्मणपुर डेरा निवासी सह मृतक का साला चंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब पुलिस गश्त कर रही थी तो देखी कि वाहन पोल से टकराया हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची तो देखी कि दो लोग अंदर है। जिसके बाद पुलिस दोनों को निकाल कर अस्पताल ले गयी। जिसमें विकास की मौत हो गयी और चंदन को भरती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।




