आरा/आशुतोष पाण्डेय
*रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द करने सहित अन्य छुट्टियों मे कटौती के खिलाफ भाजपा भोजपुर द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया
आरा/भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे त्रिभुआनी मोड़ स्टेशन रोड मे बिहार सरकार द्वारा रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द करने सहित अन्य छुट्टियों मे कटौती के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी बस स्टैंड से पैदल मार्च करते हुए हुआ। मार्च के दौरान नीतीश कुमार मुर्दाबाद, तानाशाही नही चलेगी,तुष्टीकरण बंद करो,चाचा-भतीजा की निकम्मी सरकार नही चलेगी.. नही चलेगी,शिक्षको का शोषण नही चलेगा,बिहार मे शिक्षा को बर्बाद करना बंद करो आदि गगनचुंबी नारे लगाए गए।
त्रिभुआनी मोड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के दौरान कार्यकताओ मे आक्रोश दिखाई दिया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा रक्षाबंधन के छुट्टी रद्द करने सहित अन्य पर्वो की छुट्टियो मे कटौती करने पर भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है। बिहार सरकार द्वारा बहुसंख्यक पर घोर अत्याचार किया जा रहा जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नही करेंगी।जिस प्रकार रक्षावंधन जैसे भाई-बहन का पावन पर्व को विद्यालय खुलने की तुगलकी फरमान सरकार द्वारा घोषित की गई, उससे साफ सिध्य होता है कि बिहार मे सरकार की नीति क्या है। बिहार की सभी महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों मे कटौती कर सरकार ने अपनी मंशा साफ कर ली है।तुष्टिकरण की रणनीति को बिहार मे नही चलने दिया जाएगा।शिक्षकों सहित छात्रो के साथ अन्याय किया जा रहा है।बिहार मे शिक्षा को चौपट कर दिया गया है और शिक्षको का शोषण किया जा रहा है। चाचा-भतीजे की यह सरकार जंगलराज से भी आगे निकल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी बिहार के इस निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगी।बिहार की जनता भाजपा के साथ है।
कार्यक्रम मे मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा,राजेन्द्र तिवारी, महेश पासवान,ईं धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, अरबिन्द पांडेय,विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी, सुनील कुमार, प्रहलाद राय,श्रीभगवान सिंह,रामदिनेश यादव,रमेश कुमार कर्ण,संजय कुमार सिंह,नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,नीलेश जैन,संतोष सिंह,निशांत सेंगर,विभु जैन,ममता सिंह,हरेन्द्र सिंह चंद्रवंशी,भरत चौधरी,शंभुनाथ प्रसाद,अजय गुप्ता,भरत चौधरी,मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार, विवेक कुशवाहा, नगर महामंत्री हेप्पी तिवारी,अनिल पांडेय,संजीव पांडेय,मिथिलेश पांडेय,कुमार गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।




