रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
प्रखंड के गंगासराय स्थित संस्कृतकि सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को पंचायत के किसानों की बैठक आयोजित ।जिसमे आस्मिक फसल के प्रति किसानों को जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में मौजूद प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार राय, प्रखंड कृषि समन्वयक अजय प्रभाकर एवं किसान सलाहकार अजय कुमार ने किसानों को आकस्मिक फसल की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बारिश की कमी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए आकस्मिक फसल योजना शुरू की है। इसके तहत प्रभावित जिले के किसानों को सरकार की ओर से वैकल्पिक फसलों के लिए मुफ्त बीज मुहैया कराया जाएगा।बैठक में किसानों की समस्या को लेकर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी लखीसराय को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बड़हिया के माध्यम से आवेदन दिया है।आवेदन में कहा है कि प्रखंड के किसानों का उचित सरकारी मूल्य पर खरीददारी नही हो पाती है, समय पर बीज मुहैया नहीं कराया जाता है।जिसके कारण मक्का का खेत जंगल हो गया है।पर्याप्त मात्रा पर बारिश नहीं होने से क्षेत्र सुखा के कगार पर पहुंच गया है।इस अवसर पर बैठक में किसान उमाशंकर सिंह ,पंकज कुमार, मनोज कुमार, दीपक सिंह, कृष्णनंदन सिंह, संजय सिंह, रवि सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।




