रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
_शहीदों की कुर्बानियां अमर होती है उनकी कुर्बानियों से देश की सीमाएं सुरक्षित रहती है जी हां बात मोतिहारी के जांबाज जवान शहीद प्रकाश कुमार की हो रही है ,बताते चले शहीद प्रकाश का जन्म मोतिहारी के मिसकौट मुहल्ला में हुआ था और उनमें बचपन से ही देश की सेवा करने का जज्बा था और इसी जज्बे ने उनके सपनों को साकार किया था पर दंतेवाड़ा में अपनी ड्यूटी के दौरान अप्रैल 2010 में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया था आज मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह उनके घर पहुंचकर उनके जन्मस्थल की मिट्टी को शहीद के पिता से लिया और सम्मानपूर्वक दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री द्वारा बनाए जानेवाले अमृत वाटिका के निर्माण स्थल पर इस मिट्टी को समर्पित किया जाएगा । सांसद राधामोहन सिंह ने शहीद प्रकाश कुमार के घर जाकर घर की मिट्टी लिया और शाहिद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उक्त बातो को मीडिया के समक्ष रखा।
बाइट :—— राधामोहन सिंह
सांसद,मोतिहारी
पूर्व केंद्रीय कृषि एवम कल्याण मंत्री,भारत सरकार




