रवि शंकर शर्मा :-
I.N.D.I.A गठबंधन ने 13 सदस्यीय कोर्डिनेशन कमिटी का किया ऐलान, बिहार से ललन सिंह और तेजस्वी यादव का नाम!
मुंबई ने जारी विपक्षी दलों की बैठक में,I.N.D.I.A. गठबंधन ने कोर्डिनेशन कमिटी का ऐलान कर दिया है, ये कमिटी 13 सदस्यों का होगा! इस कमिटी में बिहार से जेडीयु अध्यक्ष ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शामिल किया गया है! उक्त जानकारी देते हुए जेडीयु प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार से ललन सिंह और तेजस्वी यादव को शामिल किए जाने का स्वागत किया है! इस कमिटी में ललन सिंह तेजस्वी यादव के अलावा अन्य नेताओं के नाम इस प्रकार हैँ!
1. ललन सिंह (जेडीयु )2. तेजस्वी यादव (राजद) 3. के सी वेणुगोपाल (कांग्रेस ) 4. एम के स्टालीन, (डीएमके) 5. शरद पवार (एनसीपी) 6. संजय राउत (यू बी टी ) 7. उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) 8. महबूबा मुफ़्ती (पीडीपी) 9. हेमंत सोरेन(जेएमएम ) 10.राघव चड्ढा (आप ) 11. अभिषेक बनर्जी (टीएमसी) 12. जावेद खान (सपा) 13. डी. राजा (सीपीआई) का नाम शामिल है! इन पर विपक्षी गठबंधन को एकजुट रखते हुए एनडीए के खिलाफ रणनीति बनाने की जिम्मेदारी होगी! तथा विभिन्न प्रदेशों में सीट बाँटवारे से लेकर चुनाव प्रचार तक में इस कमिटी की भूमिका अहम होगी!




