जहानाबाद जिले में जिला युवा महोत्सव, 2023 का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 सितंबर को!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

समाहरणालय, जहानाबाद।
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 98/23

जहानाबाद 30 अगस्त, 2023
इस वर्ष जहानाबाद जिले में जिला युवा महोत्सव, 2023 का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 सितंबर, 2023 को अब्दुलबारी नगर भवन, जहानाबाद में किया जाएगा। जिला युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु 15 से 35 वर्ष के युवाओं द्वारा 01 सितंबर 2023 से 11 सितंबर, 2023 तक आवेदन पत्र जिला जन सम्पर्क कार्यालय से प्रत्येक कार्य दिवस को प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2023 को संध्या 05ः00 बजे तक निर्धारित की गई है।
जिला युवा महोत्सव के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को नामित किया गया है तथा निदेश दिया गया है कि महोत्सव का प्रचार-प्रसार प्रेस विज्ञप्ति एंव अन्य माध्यम से करेंगे, ताकि महोत्सव में अधिक-से-अधिक प्रतिभागी भाग ले सकें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला युवा महोत्सव, 2023 के प्रथम दिन दिनांक 12 सितंबर, 2023 को शास्त्रीय गायन (एकल) हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटकी, शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल) (सितार, गिटार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, हारमोनियम), सुगम संगीत तथा समूह गायन, एकल, शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल) (वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई और पखावज),
शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उसी प्रकार दिनांक 13 सितंबर, 2023 को चाक्षुषकला (चित्रकला, मूत्र्तिकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र),
वक्तृता (आशु प्रस्तुति एक्सटेम्पोर),
समूह लोक नृत्य, लघु नाटक (वन-एक्ट प्ले) अंग्रेजी अथवा हिन्दी में, लोकगाथा, लोकगीत की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
निर्णायक मंडल के रूप में दिनांक 09 नवम्बर, 2022 को वरीय उप समाहर्ता श्री राहुल कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्रीमती माला कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना सहित कला एवं संगीत से संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं को नामित किया गया है। उसी प्रकार दिनांक 13 सितंबर, 2023 को प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रभारी पदाधिकारी,जिला सामान्य शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहत्र्ता श्रीमती रत्ना प्रियदर्शनी, श्री पंकज कुमार घोष, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रौशन आरा सहित कला एवं संगीत से संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं को नामित किया गया है। निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्कुटनी/प्रोसेसिंग भी की जाएगी एवं उनके द्वारा घोषित परिणाम अंतिम होगा। सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने भेजने का दायित्व प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा का होगा।
जिले के योग्य युवाओं जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष है तथा उपरोक्त विधाओं की अच्छी जानकारी है, वे जिला युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु अपना आवेदन जिला जन सम्पर्क कार्यालय (सूचना भवन) में जमा कर सकते हैं एवं उक्त कार्यक्रम के गाइडलाइन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment