निजी स्कुल में छोटे बच्चों द्वारा बनाया जा रहा राखी बना चर्चा का विषय!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय के बच्चों ने भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन को लेकर राखी निर्माण का कार्य किया छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के द्वारा राखी निर्माण कार्य किए जाने की सराहना हर जुबान पर होती नजर आए छोटे-छोटे बच्चे जो स्कूल में पहुंचे हैं उन बच्चों को राखी कैसे बनाया जाता है वहां के शिक्षकों ने इसके संबंध में जानकारी दी जानकारी देने के बाद बच्चों ने राखी का निर्माण किया जो बहुत ही लोगों को आकर्षित कर रहा था स्कूल के शिक्षकों के द्वारा बच्चों के बीच राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक राखी बनाए। इस मौके पर छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया। कहा कि ये भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाता है। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों को उनके क्लास टीचर के द्वारा राखी बनाने के लिए बारीकी से बताया गया कि कैसे उसके लिए पेपर का कटिंग किया जाता है और फिर उसे कैसे एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है।

Join us on:

Leave a Comment