डॉक्टर की चलती कार में अचानक लगी आग,धु धु कर हुई राख,कूद कर बचाई जान!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

धु धु कर जली कार

बिहार के मुजफ्फरपुर में डॉक्टर की चलती गाड़ी में लगी आग…धु धु कर जली कार… फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

मुजफ्फरपुर के खबड़ा एनएच 28 पर डॉक्टर की चलती कार में अचानक आग लग गई।डॉक्टर अस्पताल से काम कर घर लौट रही थी।धुंआ उठते ही डॉक्टर कार से बाहर निकल गयी और कार धु धु कर बीच सड़क पर जलने लगी।कार के चालक भी गाड़ी छोड़कर भागे।कार में आग लगा देख मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई।कार में आग लगने के कारण सड़क पर दोनो तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई।लोगो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।तबतक कार का आधा हिस्सा जल चुकी थी।
स्थानीय लोगो ने बताया कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल की डॉक्टर अवंतिका राय अस्पताल से काम कर अपने घर लौट रही थी । घर लौटने के क्रम में खबरा में अचानक कार में आग लग गई । स्थानीय लोगो के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली । लोगो के द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई । आनन फानन में सदर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची । पुलिस के द्वारा अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
वही डॉक्टर अवंतिका ने बताया कि कैंसर अस्पताल से काम कर घर लौट रही थी।धुंआ उठता देख चालक ने गाड़ी से उतार दिया और कार धु धु कर जलने लगी।
बाइट-स्थानीय
बाइट-डॉक्टर अवंतिका

Join us on:

Leave a Comment