रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में बीपीएससी शिक्षक परीक्षा के तीसरे दिन रामेश्वर महाविद्यालय से एक मुन्ना भाई गिरफ्तार .. दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा देते पुलिस ने किया गिरफ्तार …चार बार मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म देखकर परीक्षा में बैठा… बॉयोमेट्रिक के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई….परीक्षा में बैठने के बाद फेस स्कैनिंग के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई!
मुजफ्फरपुर में बीपीएसी शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया।नगर थाना क्षेत्र के रामेश्वर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का मामला है।अपने मौसेरा भाई की जगह परीक्षा देने पहुच गया मुन्ना भाई। मुन्ना भाई फिल्म को चार बार देखकर प्रेरित हुआ था फर्जी परीक्षार्थी. मुन्ना भाई ने पकड़ से बचने के लिए फुल प्रूफ इंतजाम किया था….. एडमिट कार्ड में हूबहू फोटो चिपका गया था….. लेकिन टेक्नोलॉजी के आगे हार गया मुन्ना भाई….. बॉयोमेट्रिक के दौरान मुन्ना भाई पकड़ में आ गया…. कंट्रोल ने परीक्षा केंद्र को सूचना दिया फिर मुन्ना भाई पकड़ा गया…… परीक्षा केंद्र के केन्द्राधीक्षक ने नगर थाना को सूचना दिया फिर मुन्ना भाई पकड़ में आ गया…. फिलहाल मुन्ना भाई को पुलिस नगर थाने लेकर गई वहाँ आगे की कार्रवाई की जाएगी…..
दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे आर्यन ने बताया कि अपने मौसरे भाई लालू के बदले परीक्षा देने आया था।पहले सिटिंग के परीक्षा में पकड़ा गया।मुन्ना भाई एमबीबीएस फ़िल्म चार बार देखा उसके बाद नवादा से मुजफ्फरपुर परीक्षा देने पहुच गया।जांच के दौरान पकड़ा गया।ग्रिफ्तारी के बाद रोते हुए बोला हमसे गलती हुई है।
बाइट-आर्यन,मुन्ना भाई
वहीं पुलिस ने पूरे मामले पर बताया कि केन्द्राधीक्षक ने सूचना दिया था एक गलत लड़का दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। बायोमेट्रिक सिस्टम की जांच में पकड़ा गया है …. थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी……
बाइट-: अंबुज कुमार —– SI नगर थाना




