कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ नगर परिषद क्षेत्र में गुज़रने वाले वाहनों से हो रहे अवैध वसूली को तत्काल लगाये रोक
कैमूर। शनिवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय की समीक्षात्मक बैठक की गई और निम्नवत दिशा दिए गए। समीक्षा के दौरान भभुआ नगर परिषद क्षेत्र में गुज़रने वाले वाहनों से हो रहे अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष भभुआ को निर्देश दिया गया कि जांच कर अवैध वसूली कर रहे दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करें। बैठक में कार्यपालक अभियंता नगर परिषद भभुआ एवं कार्यपालक अभियंता नगर पंचायत मोहनिया उपस्थित थे।




