रिपोर्ट – अमित कुमार!
.इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने एक साथ दो युवकों को गोली मार दी है ।घटना कदम कुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके की है ।मिली जानकारी के अनुसार तीन बाइक सवार अपराधियों ने दोनों लोगों को दौड़ाकर गोली मारी है एक को पेट में गोली लगी है जबकि दूसरे को जांघ में लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राजेंद्र नगर पॉश इलाका है वहां पर इस तरह की घटना पुलिस की गश्ती को लेकर कई सवाल खड़ी करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।
बाइट…वैभव शर्मा,सिटी एसपी सेंट्रल




