सदर अस्पताल के चिकित्सक के रूम से चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया होटल का मैनेजर

SHARE:

रिपोर्ट :- रुपेश कुमार

औरंगाबाद।शहर के रमेश चौक के समीप स्थित एक होटल के मैनेजर को रविवार के अपराह्न अपने कमरे से चोरी करते सदर अस्पताल के चिकित्सक ने रंगे हाथ धर दबोचा।लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।फरार होटल के मैनेजर की पहचान संतोष कुमार के रूप में की गई है।इस संबंध में चिकित्सक डॉक्टर आलोक राजन ने बताया कि वह पिछले तीन वर्ष से इसी होटल में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे है और यही से अपनी ड्यूटी करने सदर अस्पताल जाते है। इधर कुछ दिनों से उनके कमरे से लगातार चोरी की घटना घट रही थी।लेकिन इसका पता नही चल पा रहा था।चोरी के दौरान अभी तक मोबाइल,कीमती घड़ी,रूपए चोरी चले गए।लेकिन आज जब चोर को रंगे हाथ पकड़ा तो वह इसी होटल का मैनेजर निकला।जो 500 रुपया चोरी कर निकल रहा था।लेकिन पकड़ने के बाद वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।उन्होंने बताया इस संबंध में थाने में एक प्राथमिकी दी जाएगी और कारवाई की मांग की जाएगी। फिलहाल चिकित्सक के कमरे में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल के कर्मियों की भीड़ होटल में लग गई।

Join us on:

Leave a Comment