साइकिल सवार को पिकप ने मारा टक्कर घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

ब्रजेश दुबे /कैमूर :-

साइकिल से बाजार जा रहे व्यक्ति को पिकअप ने मारा जोरदार धक्का, ऑन द स्पॉट मौत

कैमूर। साइकिल से बाजार जा रहे व्यक्ति को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। रामगढ के रामगढ़ देवहलिया पथ महादलित बस्ती से समीप पिकपक के धक्के से साइकिल सवार गोडसरा गांव निवासी मिश्री यादव के बेटे 35 वर्षीय अधेड़ राम की मौत हो गयी। बता दें कि मृतक किसी काम से साइकिल से बाजार रहा था। तभी उक्त जगह के पास पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को लोग इलाज के लिए रामगढ रेफरल अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। रेफर किये जाने के बाद परिजन युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसके युवक को बेहतर इलााज के लिए बनारस ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। युवक के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें