बेगूसराय- पिछले 24 घंटे में 4 को मारी गोली दो की मौत दो की हालत गंभीर!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अपराधियों ने 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारकर किया हत्या , दो लोगों को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में हत्या का सिलसिला जारी है 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। पहली घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में 3 लोगों को अपराधियों ने गोली मारा इस गोलीबारी में 1 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है वही दूसरी घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव की है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर अज्ञात अपराधियों ने 70 वर्षीय फतेहा गांव निवासी जवाहर चौधरी की हत्या की है। बताया जा रहा है कि फरवरी 2021 में मृतक जवाहर राय के पुत्र की भी हत्या की गयी थी जिसमें मृतक चश्मदीद गवाह थे। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रतिदिन सुबह में टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे स्टेशन की तरफ निकलते थे। आज सुबह भी जब वह फतेहा हॉल्ट के समीप सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाब पोश अपराधियों ने गोली मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बाईट- जांच अधिकारी, बछवाड़ा थाना

Join us on:

Leave a Comment