पत्रकार हत्या और सीबीआई मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तल्ख़ टिप्पणी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

सीबीआई एक बार फिर लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों को शुरू से ही पता है कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों के माध्यम से इस तरह का काम करेगी। सभी मामले कोर्ट में हैं हम लोग कोर्ट में अपनी बातों को रखेंगे। कुछ होने वाला नहीं है यह लोग चाहे जितना भी तंग कर ले, लेकिन जीत हम ही लोगों का होगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग भारतीय जनता पार्टी के आगे झुकेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

वही एरिया में पत्रकार की हत्या मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं कि वह जितना जल्द हो सके अपराधियों को पकड़े और उन पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करें बीजेपी द्वारा बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली से बढ़कर अपराध कहां हो रहा है जहां प्रधानमंत्री हैं राष्ट्रपति हैं उसे जगह पर अपराध हो रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को उसे पर नजर नहीं आएगा एनसीबीआर की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा अपराध की घटना दिल्ली में होती है। हत्या लूट बलात्कार जैसी घटना ज्यादा घट रही है और दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय विभाग के तहत आता है।

वहीं बीजेपी द्वारा वंशवाद को लेकर लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों पर लगातार हमला किया जा रहा है जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र है और हम जनता द्वारा चुनकर आते हैं हमारे खिलाफ लोग चुनाव लड़ते हैं लोग वोट देते है तब हम लोग चुनाव जीतते है।

बाइट:- तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment