बेगुसराय में सड़क पर जल जमाव से राहगीरों को हो रही भारी मुसीबत!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी से खगड़िया को जोड़ने वाली सड़क पर जल जमाव की समस्या बनी हुई है दरअसल बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के बीचो बीच बखरी से खगड़िया पथ बगरस ढाला से बभाईन जाने वाली सड़क पर गोमती से लेकर उपसरपंच जवाहर पंडित घर तक सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। और सड़क पूरी तरह से जड़ जड़ हो गया है वहीं राटन पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि यह मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत इस पथ की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है। इस सड़क का अनुरक्षण कार्य 2022 से 2026 तक सड़क का देख रेख संवेदक मेसर्स ब्रदर्स बिल्डर्स के द्वारा करना है 1 बर्ष सड़क के बगल में कटाई छटाई और नालियों को स्थापना और वर्षा ऋतु के उपरान्त एक बार करना है, पार्ट हाॅल की मरम्मती तथा क्रैक सोलिड कार्य और सोल्डर का अनुरक्षण कार्य करना है, पथ के किनारे नाली का अनुरक्षण एवं क्रास डेनेज का अनुरक्षण वर्ष में दो बार करना है, रोड फर्निचर का अनुरक्षण एवं सी. डी, कार्य के पैरापेट की रंगाई-पुताई वर्ष में दो बार करना है। लेकिन संवेदक के द्वारा नियम को ताक पर रखकर सिर्फ खाना पूर्ति किया जाता है। हम सभी ग्रामीण वासी जिला पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मंझौल बखरी से मांग करते हैं कि अभीलंब जहां जहां सड़क पर पानी लगता है उसे मरम्मत कार्य किया जाए ग्रामीण लोजपा रामविलास के पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा , बिजेंद्र पासवान लालू पासवान, संजय शर्मा, राजेश महतो रमेश महतो कारीलाल पासवान, सुलेनदर पासवान, टिकू कुमार, दिलीप शर्मा, मंजूर आलम, राम उदगार पोद्दार, राम उदगार यादा, आदि।

Join us on:

Leave a Comment