:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय – बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के पटनी चौक के समीप मंगलवार को अपनी बहन के घर जाने के दौरान बाढ़ की पानी की तेज धार में बह जाने से एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों में एक की डूबने से मौत हो गई जबकि ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे भाई को बचा लिया गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर वार्ड संख्या पांच विशनपुर निवासी नुनु लाल राय के करीब 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है वही ग्रामीणों के द्वारा बचाए गए दूसरे भाई की पहचान राम भजन राय के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ घर से बाइक पर सवार होकर अपने बिशनपुर वार्ड संख्या 13 निवासी बहनोई बिट्टू कुमार उर्फ धर्मेंद्र राय के घर जा रहा था। इसी दौरान पटनी चौक के समीप पुलिया पर पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बाइक समेत दोनों भाई गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे तत्काल पानी से बाहर निकल गया जबकि घटना के करीब 1 घंटे बाद संजीत कुमार को बाहर निकल गया। युवक ने बताया कि संजीत जब एक वर्ष का था उसी समय उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह भी भीखमचक पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित ननिहाल में नाना स्वर्गीय राम सुदीन राय के साथ रहता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था इसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी इसे एक चार वर्षीय एवं दूसरा दो वर्ष या पुत्री भी है। इसके मौत से छोटी बच्ची समेत संपूर्ण परिवार पर दुख का पहाड़ सा गिर पड़ा है।
बाइट – बिलास कुमार – स्थानीय गोताखोर
बाइट – सुरेंद्र राय-स्थानीय
बाइट – उमेश कुमार – साथी



