मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय हाईटेक वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में चार वाहन चोर को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार…… गाड़ी चोरी के लिए ये चोर हाई टेक टेक्नोलॉजी का करते थे इस्तेमाल……. इलेक्ट्रॉनिक लॉक खोलने के लिए टैब का करते थे इस्तेमाल……. गाड़ी चोरी कर नेपाल के मार्केट में करते थे सप्लाई……. इन चोरों को गाड़ी चोरी करने का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है…… ये कई बार गाड़ी चोरी के आरोप में जेल जा चुके है…… इन चोरों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक टैब, एक ऑल्टो कार,चार मोबाइल, बरामद किया है….. पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो चोरी कर रहे चार चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है……. गिरफ्तार व्यक्तियों के ऊपर सदर थाना क्षेत्र में गाड़ी चोरी करने का पुराना इतिहास रहा है इस मामले में वे जेल भी जा चुके हैं…… इनलोगों से पूछताछ के आधार पर जांच कर जिले में और भी कई गाड़ियां चोरी हुई है उसको बरामद करने का प्रयास किया जाएगा…….

बाइट-: अरविंद प्रताप सिंह —– सिटी एसपी

Join us on:

Leave a Comment