रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
सावन के छठी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
बाबा का पट खुलते ही बाबा गरीबनाथ मंदिर में शुरू हुआ जलाभिषेक…
अरघा के माध्यम से हुआ बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक
उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी …रात बारह बजे के बाद अरघा से जलाभिषेक किया…हरहर महादेव बोलबम महादेव और बोलबम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हुआ … सावन महीने के छठी व पुरुषोत्तम मास की आखरी सोमवारी को हजारों कावरियों ने जलाभिषेक किया… बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा…… पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले कावरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुँचते ही पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा…… पुरुषोत्तमास की आखरी सोमवारी के कारण श्रद्धालुओ की अत्यधिक भीड़ रही….. मलमास महीने में इस बार दो श्रावण का महीना है इस बार 19 साल बाद सावन महीने में मलमास लगा है…… इसलिए इस बार के मलमास में सभी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से लोगों के जीवन सुखमय हो जाता है।गरीबनाथ मंदिर के पुजारी मह॔थ पंडित अभिषेक पाठक ने बताया की इसबार लोगो का आस्था परवान पर है।सभी सोमबारी पर श्रद्धालुओ की अपार भीड़ उमड़ रही है।सेवा दल और जिला प्रशासन जगह जगह मुस्तैद हैं।
बाइट-: अभिषेक पाठक —– महंत




