रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई जिला के सोनो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 174 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ़्तार
जमुई शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंदियों पर हैं, जो आए दिन शराब तस्करी के कार्यों को अंजाम दे रहे।
एंकर –जमुई जिला के निकटवर्ती राज्य में शराब बिक्री के कारण बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का कारोबार अनवरत जारी है। बीते रात्रि 10:30 बजे के आसपास थाना से गस्ती के लिए निकले, पुलिस अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार और बीएसएपी के जवानों को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन से मिली सूचना के अनुसार की ब्लू रंग की अशोका लीलैंड वाहन चकाई से शराब की बड़ी खेप ले सोनो की ओर जा रही है। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारीयों से साझा करने के पश्चात अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष सोनो चितरंजन कुमार दल बदल के साथ चकाई- सोनो मुख्य मार्ग पर बटिया के समीप चौकसी बढ़ा दी, कुछ समय पश्चात रात्रि 11:00 के आसपास चकाई की ओर से ब्लू रंग की अशोका लीलैंड गाड़ी आती दिखी जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से बलपूर्वक रोका गया,
वाहन चालक और सहयोगी ने वाहन छोड़ भागने का असफल प्रयास किया, जिसे बीएसएपी के जवानों ने धर दबोचा। छापेमारी दल द्वारा वाहन की तलाशी के पश्चात त्रिपाल के नीचे छुपा कर रखे गए , वाहन पर फल का पेटी रखा हुआ था पेटी के नीचे बड़ी खेप में शराब छुपा कर रखा था
जिससे पुलिस को
विदेशी शराब की बड़ी खेप जप्त हुई, जिसमें मैकडॉवेल नंबर वन रिजर्व व्हिस्की की 44 कार्टून, मैकडॉवेल नंबर 1 सुपीरियर व्हिस्की की 174 कार्टून और इंपिरियल ब्लू व्हिस्की की 50 कार्टून बरामद हुई, जप्त किए गए शराब की कुल मात्रा 2493 लीटर बताई गई । शराब तस्करी में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गिरिडीह जिला अंतर्गत भेलवा घाटी थाना क्षेत्र निवासी नगो यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव और चकाई थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र विकास कुमार यादव के रूप में की गई, तलाशी के दौरान अभियुक्तों से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जिसमें एक वीवो कंपनी और दूसरा टेक्नो कंपनी का है। अभियुक्तों पर बिहार एक्साइज प्रोहिबिशन एंड अमेंडमेंट एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। शराब तस्करों के मंसूबों को असफल बनाने में पुलिस निरीक्षक झाझा प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सोनो चितरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मीपुर मुकेश कुमार केहरी, पुलिस अवर निरीक्षक सोनो के विशाल कुमार सिंह और बीएसएपी के जवानों ने बेहतर समन्वय और मुस्तैदी दिखाते हुए शराब कारोबारियों के बड़े मंसूबों को असफल किया।
वाइट -पुलिस निरीक्षक झाझा प्रताप सिंह




