पुरानी विवाद में युवक को मारी ताबड़तोड़ 3 गोलियाँ, PMCH रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

:शुक्रवार को हिलसा के आर्य समाज रोड में एक व्यक्ति को बदमाशों ने 3 गोलियां मार दी।गोलीबारी के दौरान एक गोली चेहरे पर दूसरा पीठ पर, एवं तीसरा छाती पर लगा है। जख्मी व्यक्ति हिलसा थाना क्षेत्र के मोहम्मद शमी अहमद के लगभग 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोनू के रूप में किया गया है।आसपास के लोग की मद्दे जख्मी को इलाज के लिए आनन-फानन में हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना विवाद को लेकर गोलीबारी घटना का अंजाम दिया गया है। जिसमें इस व्यक्ति को गोली लगी है। चिकित्सको के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बाइट। चस्मदीद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment