रिपोर्ट – मनोज कुमार!
जेल जाने की भय से एक विद्यालय के सहायक ने फांसी की फंदे से लटकर अपनी मौत की गले लगा लिया है बताया जाता है कि नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी स्व वीरेंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार गांव के ही मनोज सिंह उर्फ पप्पू सिंह की 1 मई 2023 को पड़ोस के गोतिया के कुछ लोगो द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिया गया था जो मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा था मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत पर मृतक के चचेरे चाचा कृष्ण सिंह इनकी पत्नी गायत्री देवी सहित प्रवीण कुमार उर्फ छोटे सिंह सुमन सिंह राहुल कुमार रंजन सिंह राजेश सिंह सहित कुल सात लोगो को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था उसी मामले में पुलिस करवाई करते हुए फरार अभियुक्त प्रवीण कुमार उर्फ छोटे सिंह को नरहट पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया था वही पुलिस की दबिश से कृष्ण सिंह तथा सुमन सिंह व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया है इसके अलावे अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए इश्तहार सहित 15 जुलाई की हत्या आरोपित राहुल की घर कुर्की जब्ती कर लिया गया है जो इस मामले में जेल गए उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है पुलिस की भय से राहुल भागे फिर रहे थे उनकी अपनी नौकरी की भी चिंता सता रहा था राहुल कुमार का पिता वीरेंद्र सिंह की मृत्यु बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी वे सिरदला थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय लौंध में सहायक पद पर कार्यरत थे जानकारी के अनुसार राहुल ने भागलपुर कहलगांव में किसी रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहे थे जहां गुरुवार की रात जेल जाने की भय से फांसी की फंदे से लटक कर मौत को गले लगा लिया है भागलपुर में ही पोस्टमार्टम बाद शव खनवां पहुंचेगी राहुल की मौत बाद परिजनों पर दुख की एक पहाड़ सामने खड़ा हो गया है विधवा पत्नी को पूरी जीवन जीने की एक चुनौती हो गई है अपने पीछे एक मासूम पुत्र है मृतक की शादी जिले के हिसुआ के तूंगी गांव में हुआ था अब इस हत्या बाद ग्रामीणों ने सवाल खड़ा कर रहा है की पुलिस के कई आलाधिकारी तक परिजनों ने जांच के लिए गुहार लगाया था लेकिन पुलिस जांच की जगह सभी हत्या आरोपित को सत्य मानते हुए करवाई शुरू कर दिया था अगर पहली हत्या की सही जांच होते तो कई आरोपित बरी भी होते तथा आज राहुल की जान नही जाती गौरतलब है कि मृतक मनोज सिंह उर्फ पप्पू सिंह मुख्यतः मानसिक विक्षिप्त था उनके उपद्रव से परिजनो के कहने पर ही पड़ोसी के कुछ लोगो ने हाथ पैर बांध दिया था लेकिन इसी दौरान देर रात यानी 1 मई 2023 मौत हो गई थी इस मौत बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करवाई शुरू की गई है मृतक राहुल के परिजन की कहना है कि अगर इस हत्याकांड की पुलिस के किसी बड़े अधिकारी से जांच की जाती तो दूध का दूध निकलकर आ जाता राहुल की जान नही जाती ऐसे जो भी हो एक हत्या आरोपित को इस खौफनाक कदम कही से उचित नही था




