रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!
*बेगूसराय में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो महिला की दर्दनाक मौत!
बेगूसराय में आज अहले सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रैन से कटकर दो महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, सुचना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल बेगूसराय रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के पास आज अहले सुबह डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जैसे ही दोनों महिला की मौत की खबर परिजनों में लगी वैसे ही परिजनों में कोराहम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। वहीं, इस घटना में मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित गाछी टोला वार्ड 30 निवासी नवल किशोर राय की पत्नी फूलो देवी एवं जुगल राय की पत्नी विद्या देवी के रूप में की हुई है। मृतक महिला फूलों देवी नलकूप विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी थी। वहीं दूसरी महिला विद्या देवी बिजली विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी थी। ये दोनों महिला ट्रैन पकड़ने के लिए रेलवे लाइनक्रास कर रही थी तभी राजधानी ट्रैन की चपेट में आ गई. बताया जा रहा है कि दोनों ही महिलाएं पुरुषोत्तम मास को लेकर ऋषि कुंड स्नान के लिए घर से निकली थी और जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी उसी समय वो सामने से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय रेल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




