प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में डाक विभाग के द्वारा घर-घर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देश के प्रति जागरूक किया गया घर तिरंगा अभियान को डाक अधीक्षक डी0 के0 दास, डाकपाल कुमार मृत्युंजय आनंद नेतृत्व कर रहे थे। प्रधान डाकघर से शुरु कर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें ” भारत माता की – जय”, “बंदे – मातरम” और”हर घर तिरंगा फहराना है – देश का मान बढ़ाना है” आदि नारा लगा रहे थे तिरंगा अभियान में बड़ी संख्या में डाक विभाग के कर्मचारियों, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से राम रंजन सिंह, संजीव सुमन, अजय कुमार, अनुज कुमार,मृत्युंजय कुमार, मनीष कुमार, बलराज सहनी, विनय कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, रविकांत कुमार, रामा कुमारी,खुश्बू कुमारी, संदीप कुमार, राम सुभग चौधरी,सुशील कुमार इत्यादि उपस्थित थे। प्रभात फेरी का उद्देश्य लोगो के बीच हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता पैदा करना था। शहर के प्रमुख मार्गो से प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों के प्रति राष्ट्र के प्रति भाव जगाना




