मंत्री तेजप्रताप यादव ने फिर दो पार्क का किया उद्घाटन, स्थानीय बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा के गायब रहने पर भड़के!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

आज फिर बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो रोजी-रोटी चल रही है वह राजद सुप्रीमो लालू यादव से चल रही है नहीं बोलेंगे तो उनका रोजी-रोटी नहीं चलेगा पेट का सवाल है तेज प्रताप से कहा कि अडानी अंबानी और किसानों को जो लूटने का काम किया है इन्होंने वह सारा पेट में जा रहा है इसीलिए वह हम लोग पर टारगेट करते हैं

आज पटना में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजेंद्र नगर में 2 पार्कों का उद्घाटन किया इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहाँ की पार्क है वनस्पति है पेड़ पौधा है तो हम हैं वनस्पति पेड़ पौधा नहीं है तो कुछ भी नहीं है तेज प्रताप ने कहा कि जहां भी वनस्पति के पौधे होते हैं पार्क होते हैं वहां पर आसपास के लोगों की आयु बढ़ती है वही बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा पर फिर से निशाना साधा और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि विधायक पूरी तरह से गायब हो चुके हैं लुप्त हो चुके है ।

Join us on:

Leave a Comment